Friday, February 27, 2026

निर्माणाधीन वॉच टावर में चढ़कर काम कर रहा मजदूर गिरा, आनन फानन में कराया गया अस्पताल दाखिल

Must Read

कोरबा। निर्माणाधीन वॉच टावर में करीब 15 मीटर ऊपर चढ़कर काम कर रहा राजमिस्त्री असंतुलित होकर सेंकेड फ्लोर की सीढ़ी में गिर गया। घटना में राजमिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया। यह खबर मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंचा और घायल राजमिस्त्री को आनन फानन कोसाबाड़ी स्थित निजी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां उसका उपचार जारी है।

घटना गुरूवार की शाम घटित हुई। दरअसल कोरबा वनमंडल में हाथियों की आमदरफ्त बनी रहती है। इसके अलावा गर्मी के करीब आते ही आग लगने की घटनाएं अचानक बढ़ जाती है। वन कर्मियों को हाथियों की निगरानी और जंगल में लगने वाली आग की मॉनिटरिंग में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन तमाम समस्याओं के मद्देनजर कोरबा वनमंडल में वॉच टावर का निर्माण कराया जा रहा है। जिसमें कोरबा रेंज भी शामिल है। यहां भुलसीडीह बेरियर से आमाडांड़ के बीच सड़क से थोड़ी दूर वॉच टावर तैयार किया जा रहा है। जिसमें ठेकेदार के द्वारा प्रतिदिन की तरह मजदूर लगाए गए थे, जो करीब 15 मीटर ऊंचाई में चढ़कर वॉच टावर में पैराफीट की जोड़ाई कर रहे थे। इसी दौरान राजमिस्त्री का काम करने वाले आमापाली भैसमा निवासी राजेश कुमार खड़िया 32 वर्ष ने संतुलन खो दिया। वह असंतुलित होकर सीधे वॉच टावर में सेकेंड फ्लोर की सीढ़ी में गिरकर लुढ़कते हुए नीचे गिर गया। घटना घटित होते ही मौके पर हडकंप मच गया। वॉच टावर के ऊपर काम कर रहे मजदूर नीचे उतरे। हादसे में राजेश गंभीर रुप से घायल हुआ था। जिसकी सूचना मजदूरों ठेकेदार के अलावा वन परिक्षेत्राधिकारी मृत्युंजय शर्मा को दी। रेंजर श्री शर्मा तत्काल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने विभागीय वाहन से घायल मजदूर को कोसाबाड़ी स्थित निजी अस्पताल ले आया, जहां उसका उपचार जारी है।

Loading

Latest News

पर्यावरण संरक्षण मंडल की कोरबा पॉवर लिमिटेड,पताड़ी के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई हजारों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न

कोरबा। पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा जिले के बरपाली तहसील अंतर्गत कोरबा पॉवर लिमिटेड (केपील),पताड़ी के प्रस्तावित 1600 मेगावाट के...

More Articles Like This