Tuesday, February 17, 2026

निहारिका स्थित एसबीआई शाखा में लगी भीषण आग, शार्ट सर्किट को माना जा रहा कारण, दमकल कर्मियों ने पाया आग पर काबू

Must Read

निहारिका स्थित एसबीआई शाखा में लगी भीषण आग, शार्ट सर्किट को माना जा रहा कारण, दमकल कर्मियों ने पाया आग पर काबू

कोरबा। मंगलवार देर रात करीब सवा 12 बजे घंटाघर चौक के पास निहारिका क्षेत्र में स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा कार्यालय में आग लग गई। आग लगने की जानकारी होते ही यहां आस-पास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। आसपास के दुकानदारों ने भी यहां अपनी पहुंच बनाई। सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने यहां कनेक्शन विच्छेद किया और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने दमकल वाहन के साथ पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास जारी रखा है। विद्युत विच्छेद करने के कारण आसपास के इलाकों और कालोनी क्षेत्र में अंधेरा छा गया है।बताया जा रहा है कि किसी एसबीआई कर्मी की लापरवाही से यह आगजनी की घटना हुई है। यहां काम के बाद कर्मी एसी ऑफ करना भूल गए और इस लापरवाही के कारण सुबह से चल रही एसी में बढ़ती गर्मी ने शार्ट सर्किट करा दिया जिससे यहां आग लग गई।बहरहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट को ही माना जा रहा है। बैंक शाखा में आग लगने से प्रबंधन को कितना नुकसान हुआ है अभी इसका पता नहीं चल सका है। आग लगने के कारणों की विवेचना की जा रही है। समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो निश्चित ही आसपास स्थित अन्य दुकानों में भी आग फैल सकती थी। आग से कितना नुकसान हुआ है अभी इसका पता नहीं लग सका है।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This