Tuesday, January 27, 2026

नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी सुधारों पर हुआ संवाद, व्यापारियों के बीच पहुंचे श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन

Must Read

नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी सुधारों पर हुआ संवाद, व्यापारियों के बीच पहुंचे श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन

कोरबा। शक्ति और समृद्धि के पर्व शारदीय नवरात्र से जहां त्योहारों का आगाज होता है, कारोबार के लिए भी पीक सीजन का शुभारंभ माना जाता है। ऐसे में इस वर्ष जीएसटी रिफॉर्म के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए नमो उपहार की धूम दिखाई दे रही है। इस विषय पर व्यापारियों एवं जनप्रतिनिधियों के मध्य हुए संवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री के इस निर्णय से जहां बाजार में रौनक की आमद से व्यवसाई बंधुओं के चेहरे खिल उठे हैं। जीएसटी में छूट की राहत ने आम लोगों के लिए भी खरीदी आसान बनाकर त्योहारों की खुशी को दोहरा कर दिया है। बाजार, कारोबार और त्योहारी सीजन के लिए संजीवनी की तरह नवाजे गए मोदी सरकार के इस तोहफे से हर्षित स्थानीय व्यायारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। मोदी सरकार के इस उपहार का लाभ अधिक से अधिक उठाया जा सके, यही उद्देश्य लेकर मंगलवार को नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी सुधारों पर संवाद रखा गया था। जनप्रतिनिधियों और व्यवसाई बंधुओं के बीच यह परिचर्चा दर्री मुख्य मार्ग स्थित हार्डवेयर, मेडिकल शॉप, कपडे, स्टेशनरी, राशन सहित अन्य उत्पादों के स्थानीय व्यापारी भाईयों और जनप्रतिनिधियों के बीच आयोजित की गई। इस दौरान आमजनों के साथ जीएसटी दरों की जानकारी साझा करने के अलावा स्वदेशी उत्पादों के उपयोग और खरीदारी पर भी जोर दिया गया। नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी सुधारों पर संवाद में व्यापारियों को स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने और उपभोक्ताओं को नई जीएसटी दरों की जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। नई जीएसटी दरों के लागू होने से वस्तुओं की कीमतों में आई कमी का सीधा लाभ आमजन तक पहुँच रहा है। बाजार में उत्साह का वातावरण है और विक्रेता व उपभोक्ता प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त कर रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, महापौर संजू देवी राजपूत, दर्री मंडल अध्यक्ष मनोज लहरे, पार्षद नरेंद्र देवांगन, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, नवीन अरोरा, तुलसी ठाकुर, नारायण ठाकुर, ईश्वर साहू, शैलेन्द्र यादव, अंजय अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्त्ता गण उपस्थित रहे। इस अवसर पर व्यापारी बंधुओं ने कहा कि यह पहल न केवल अर्थव्यवस्था को गति दे रही है, बल्कि उपभोक्ता हितों को भी सशक्त बना रही है। उन्होंने ने बताया कि इससे सरल कर संरचना से राहत तो मिलेगी ही, साथ टैक्स दरों में और भी अधिक पारदर्शिता नजर आएगी। उपभोक्ताओं को रोज़मर्रा की ज़रूरत की वस्तुओं पर कम कीमतों का लाभ मिलेगा। डिजिटल प्रक्रिया से टैक्स चुकाना आसान होगा और समय की बचत होगी। व्यापारियों को इनपुट क्रेडिट का फायदा अधिक मिलेगा, जिससे उनका मुनाफा बढ़ेगा। व्यापारी बंधुओं ने कहा कि इन सुधारों से न केवल आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा बल्कि देश की अर्थव्यवस्था और भी मजबूत होगी।

Loading

Latest News

कबड्डी प्रतियोगिता में हुए शामिल नेता प्रतिपक्ष

कोरबा। मरकी माता ज़िला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता घुड़देवा बस्ती में कबड्डी प्रतियोगिता का अयोजांक किया गया। जिसमे विशिष्ट अथिति...

More Articles Like This