Friday, February 6, 2026

नेशनल हाइवे पर नहीं रूक रही दुर्घटनाएं, साल के 8 माह में 20 से अधिक गवां चुके हैं जान

Must Read

नेशनल हाइवे पर नहीं रूक रही दुर्घटनाएं, साल के 8 माह में 20 से अधिक गवां चुके हैं जान

कोरबा। बिलासपुर- अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। मार्ग पर इस साल के 8 माह में 20 से अधिक लोगों की जान की गई है। सबसे अधिक यात्री बांगो थाना क्षेत्र में मारे गए हैं। राहगीरों को सफर सुरक्षित हो इसके लिए सामूहिक प्रयास करने की जरूरत महसूस की जा रही है, ताकि बढ़ती सडक़ दुर्घटनाओं को रोक जा सके। बढ़ती सडक़ दुर्घटना को रोकने के लिए अभी तक कोई उपाय कारगर साबित नहीं हुए हैं। हाइवे पर लगातार तार दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसमें लोग मारे जा रहे हैं। इस साल जनवरी से अगस्त तक पाली, कटघोरा और बांगो थाना क्षेत्र में हाइवे पर 60 से अधिक सडक़ दुर्घटनाएं हुई है। इसमें 20 से अधिक लोग मारे गए हैं। दो दर्जन से अधिक घायल हुए हैं। हादसे का सिलसिला सितंबर में भी जारी है। हाईवे पर लगातार लगातार सडक़ दुर्घटनाएं हो रही है। इसमें सबसे अधिक दोपहिया सवार लोग मारे जा रहे हैं। कारण को जानने के लिए पूर्व में प्रशासन की ओर से एक कमेटी का गठन किया गया था। कमेटी ने कई स्थान पर हादसों के लिए सडक़ की ड्राइंग डिजाइन को दोषी मानते हुए इसमें बदलाव की सिफारिश की थी। कुछ स्थानों पर इस पर अमल हुआ तो कुछ जगहों पर आज भी सिफारिशों पर अमल नहीं हुई है। दुर्घटना के लिहाज से बांगों और पाली थाना क्षेत्र में सबसे अधिक दुर्घटनाएं बांगो थाना क्षेत्र में हसदेव पुल या मोरगा घाटी के आसपास हो रही है। इसका सबसे बड़ा कारण सडक़ के ड्राइंग डिजाइन के साथ-साथ खुद की रफ्तार पर चालकों का नियंत्रण नहीं होना है। छोटी-बड़ी गाडिय़ां काफी तेज रफ्तार से हाइवे पर चलती हैं। कई जगह पुल या ओवरब्रिज पर लगाई गई रेलिंग भी टूट गई है। इससे वाहन सीधे पुल के नीचे गिर जाते हैं, कई बार खाई में पलट जाते हैं। सडक़ दुर्घटना में सबसे अधिक दोपहिया वाहन सवारों की जान जाती है।

Loading

Latest News

बाँकी मोगरा में निःशुल्क 80 घंटे का “ग्रेजुएट एम्प्लॉयेबिलिटी एन्हांसिंग” प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

बाँकी मोगरा (कोरबा)। बांकी क्षेत्र के शिक्षित व प्रशिक्षित बेरोज़गार युवाओं को रोजगार योग्य बनाने की दिशा में राइज कंप्यूटर...

More Articles Like This