नेशनल हाइवे में सडक़ दुर्घटना में घायल हुआ युवक, नहीं हुई पहचान
कोरबा। पाली क्षेत्र में हादसों का क्रम जारी है। खासकर नेशनल हाइवे में रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। होली पर्व के दिन पुन: हादसा हुआ। जिसमें पाली से चैतमा के बीच नेशनल हाइवे में ग्राम कपोट के पास सडक़ दुर्घटना हुई, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आनन फानन में अस्पताल दाखिल कराया गया। घायल युवक कौन है इसकी पहचान नहीं हो सकी है। घटनास्थल से मिली सूचना पर डायल 112 के जवानों द्वारा घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाली में भर्ती कराया गया है। युवक की हालत गंभीर है। उसे गहन चिकित्सा की आवश्यकता है, लेकिन उसके परिजनों के संबंध में जानकारी नहीं मिल पा रही है। युवक होंडा साइन वाहन में था, जिसका नंबर भी नहीं है। युवक के पास से किसी भी प्रकार का कोई पहचान पत्र व अन्य सामान भी नहीं मिला है। जिसके कारण पहचान करना मुश्किल हो रहा है। पुलिस ने सोशल मीडिया में घायल की तस्वीर वायरल कर उसके पहचान का प्रयास किया है। साथ ही पहचान होने पर सीएचसी पाली पहुंचकर घायल की सुध लेने की अपील की जा रही है।
बाक्स
पुलिया से टकराकर बाइक सवार हुआ घायल
पाली से लाफा रोड पर सोमवार को पुन: हादसा हो गया, जिसमें तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से जा टकराई। घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे डायल 112 के जवानों ने सीएचसी पाली में भर्ती कराया है। उक्त युवक ग्राम केराझरिया का बताया गया है। जिसका इलाज चल रहा है और उसकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है।
![]()




























