नॉन इंटरलॉकिंग अपग्रेडेशन को लेकर ट्रेनें रहेंगी रद्द
कोरबा। रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल के अंतर्गत रायपुर-दुर्ग सेक्शन में सरोना और कुम्हारी के मध्य ऑटोमेटिक सिग्नलिंग और अन्य अपग्रेडेशन कार्य की वजह से फिर 21 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। बताया जा रहा है, 28 दिसंबर को 12.00 बजे से 29 दिसंबर दोपहर 2 बजे तक 26 घंटे का नॉन इंटरलॉकिंग अपग्रेडेशन कार्य किया जाएगा। इस वजह से रायपुर से गुजरने वाली 21 ट्रेनों को रद्द किया गया है, तो वहीं 11 ,11 ट्रेनों को गंतव्य से पहले समाप्त किया गया है। रद्द ट्रेनों में इतवारी, डोंगरगढ़, कोरबा समेत बिलासपुर जाने वाली ट्रेनें शामिल हैं। लोकल ट्रेनों के रद्द होने से रोजाना सफर करने वाले लोगों को दिक्कत होगी। ट्रेनों के रद्द होने से एक्सप्रेस और बसों में यात्रियों को सफर करना होगा।
![]()

