Monday, February 23, 2026

नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी कर रकम वसूलने वाले दो गिरफ्तार

Must Read

नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी कर रकम वसूलने वाले दो गिरफ्तार

कोरबा। नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी कर रकम वसूलने वाले दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत पर भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी सुमन सिंह राजपूत पिता चेतन सिंह उम्र 32 वर्ष साकिन बसंतपुर थाना कोतवाली जांजगीर चांपा और जय सिंह राजपूत पिता चेतन सिंह राजपूत उम्र 30 वर्ष को पकड़ा है। बाबू की नौकरी लगाने का झांसा देकर चार लाख पचास हज़ार रू वसूल करने वाले दो आरोपियों को बिलासपुर और जांजगीर से पकड़ने में दीपका पुलिस कोरबा को सफलता प्राप्त हुई है। प्रार्थी संजय दास द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि आरोपीया सुमन सिंह द्वारा अपने भाई जय सिंह के साथ मिलकर प्रार्थी और उसके दोस्त का सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी कर चार लाख पचास हज़ार रू वसूल लिए है, उक्त रिपोर्ट पर थाना दीपका में अपराध क्रमांक 415/2024 धारा 420,34 भा द वि पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को जांजगीर चांपा और बिलासपुर से गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

Loading

Latest News

पति के हमले में घायल हुई पत्नी की मौत

कोरबा। चरित्र शंका के कारण घरेलू विवाद पर कमरा बंद करके पति द्वारा चापड़ से किए गए हमले से...

More Articles Like This