Saturday, February 28, 2026

न्यू ऐरा प्रोग्रेसिव स्कूल में मनाया गया वार्षिकोत्सव

Must Read

न्यू ऐरा प्रोग्रेसिव स्कूल में मनाया गया वार्षिकोत्सव

कोरबा। न्यू ऐरा प्रोग्रेसिव स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध डायरेक्टर व कार्टूनिष्ट हरविंदर मक्कड़ अतिथि रहे। कार्यक्रम के पूर्वाथ में गत वर्ष के बोर्ड परीक्षा में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। इसके पश्चात कक्षा 6वीं से 12वीं छात्रों के द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई जिसमें मुख्यत: वाद्य संगीत की प्रस्तुति, गणेश वंदना, छाऊ नृत्य, विभिन्न देशों के नृत्यों की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधिक्षक जितेंद्र शुक्ला मुख्य अतिथि रहे। इस दिन कक्षा नर्सरी से 5वीं के छात्रों के द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई जिसमें मुख्यत: रैम्प वाक, जंगल थीम (जानवर बचाओ व पर्यावरण बचाओ) जैसे कर्यक्रमों की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। कर्यक्रम के अंत में शाला के चेयरमैन के द्वारा मुख्य अतिथियों को मोमेंटो प्रस्तुत कर धन्यवाद दिया। शाला की चेयरमैन किशोर कुमार साहू, डायरेक्टर दिलीप साहू, प्राचार्य डीएस राव, उप प्राचार्य संजय तिवारी एवं हेड मास्टर जगजीत सिंह ने शिक्षको एवं छात्रों के प्रयास की सराहना की।

Loading

Latest News

पर्यावरण संरक्षण मंडल की कोरबा पॉवर लिमिटेड,पताड़ी के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई हजारों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न

कोरबा। पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा जिले के बरपाली तहसील अंतर्गत कोरबा पॉवर लिमिटेड (केपील),पताड़ी के प्रस्तावित 1600 मेगावाट के...

More Articles Like This