न्यू राजस्व कालोनी के मकान का प्लास्टर गिरा

Must Read

न्यू राजस्व कालोनी के मकान का प्लास्टर गिरा

कोरबा। सरकारी कालोनियों के मकान बेहतर मेंटेनेंस नहीं होने से बदहाल होते जा रहे हैं। इन दिनों लगातार हो रही बारिश के कारण ऐसे मकानों में निवासरत सरकारी कर्मचारी व उनके परिजन काफी परेशान हो रहे हैं। क्योंकि तेज बारिश होने पर छत व दीवार से सीपेज की वजह से घरों के अंदर जगह-जगह पानी टपकने लगा है। शुक्रवार की सुबह एक बार फिर कई घंटे तक तेज बारिश हुई। जिसमें शहर के न्यू राजस्व कालोनी के मकान क्रमांक एनई-8 के छत से सीपेज की वजह से जहां अंदर पानी टपकने लगा तो इस दौरान छत से प्लास्टर भी गिर गया। जिससे परिवार में हडक़ंप मच गया।मकान में निवासरत परिवार ने पीडब्ल्यूडी को पत्र लिखकर घटना की जानकारी देते हुए मकान में मरम्मत कार्य कराने की मांग की। परिवार के मुताबिक बारिश के दौरान आंगन का हिस्सा धंसने लगा है। कालोनी के ज्यादा मकानों की ऐसी ही स्थिति है।

राजस्व कालोनी के मकान का प्लास्टर गिरा

Loading

Latest News

14 तक शादियों के लिए मुहूर्त, 15 मार्च से 14 अप्रैल तक रहेगा खरमास, 15 अप्रैल से मिलेगा लग्न, मई तक एक महीने फिर...

कोरबा। रंगोत्सव के समापन के बाद विवाह मुहूर्त शुरू हो चुके हैं। कोरबा में अब फिर शहनाइयों की गूंज...

More Articles Like This