Tuesday, February 10, 2026

पंजाब से लौटे मजदूर ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Must Read

पंजाब से लौटे मजदूर ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

कोरबा। रोजी मजदूरी करने वाले एक ग्रामीण की लाश उसके ही घर के अंदर कमरे में फांसी के फंदे पर लटकती हुई मिली। परिजनों को जैसे पता चला चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग पहुंचे और इसकी जानकारी पुलिस को दी। जहां पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा। गोढ़ी निवासी 36 वर्षीय त्रिलोक गेंदले 15 दिन पहले ही पंजाब से कोरबा अपने गृहग्राम आया हुआ था, जिसकी लाश उसके ही कमरे के अंदर म्यार पर लटकती हुई मिली है। मृतक के बड़े भाई विष्णु कुमार गेंदले ने बताया कि तीन भाइयों में दूसरे नंबर का त्रिलोक था। पिछले दो साल से पति-पत्नी दोनों पंजाबी ईंट भ_ा में काम करने जा रहे थे।इस वर्ष भी पंजाब काम करने गए हुए थे। मृतक के तीन बच्चे हैं। एक लडक़ा और दो लडक़ी। बताया जा रहा है कि लडक़ा साथ गया हुआ था। दोनों लडक़ी मौसी के पास रहती हैं। दोनों अभी छोटी हैं। त्रिकोल 15 दिन पहले ही पंजाब से अकेले गृह ग्राम आया हुआ था। उसकी पत्नी पंजाब में ही है। पिता के आने के बाद उसकी बड़ी बेटी मौसी के घर से वापस गोढ़ी आई हुई है।गुरुवार की सुबह 11 बजे उसकी बेटी खाना बना रही थी। इस दौरान बेड रूम का कमरा बंद मिला। उसकी बेटी देखी तो फांसी के फंदे पर उसके पिता लटके हुए थे। इसके बाद बेटी शोर मचाने लगी,तब परिजन आए।मामले की जानकारी मिलते ही सूचना पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की माने तो मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Loading

Latest News

नकटीखार में अवैध शराब बनाकर की जा रही बिक्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा...

More Articles Like This