Wednesday, February 11, 2026

पंप हाउस में मनाया गया दशहरा उत्सव, शामिल हुए मूर्ति, आयोजन समिति की सराहना

Must Read

पंप हाउस में मनाया गया दशहरा उत्सव, शामिल हुए मूर्ति, आयोजन समिति की सराहना

 

कोरबा। नगर निगम के वार्ड क्रमांक 14 पंप हाउस पानी टंकी खेल मैदान में एस मूर्ति के मुख्य अतिथ्य में रावण दहन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान उन्होंने कहा कि दशहरा पश्चात इस तरह के आयोजन से उन लोगों को बहुत ही अधिक लाभ मिलता है जो किसी कारणवश दशहरा के दिन कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों पर शामिल नहीं हो पाते। उन्हें इस दिन आयोजन में शामिल होने का मौका मिलता है। जिसका पूरा श्रेय दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष अनुज कुमार यादव और उनके समिति को जाता है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व पार्षद मुकेश कुमार बग्गा, सुबोध कुमार पांडे, रमेश कुमार केसरवानी, कुलवंत सिंह, चंद्रहास यादव सहित सतीश केसरवानी छबील कुमार पांडे, शेखर तिवारी, संतोष केवट, राजेंद्र राठौर, अमर सिंह,संजय कुमार दुबे, कलीम अंसारी (टार्जन ) होरी लाल यादव, मनोज कुमार पांडे शामिल रहे। वार्ड वासियों ने आयोजन समिति के अध्यक्ष अनुज यादव, उपाध्यक्ष संत यादव, सचिव हर्ष तिवारी, कोषाध्यक्ष रोशन यादव सहित राकेश केवट, अभिनय यादव, दिलचंद यादव, मनोज आदित्य, सचिन तिवारी, निहाल यादव, केशव यादव, रामकिशन यादव, अमित यादव, करण यादव और ईश्वर मांझी की सराहना की।

Loading

Latest News

नकटीखार में अवैध शराब बनाकर की जा रही बिक्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा...

More Articles Like This