Thursday, February 12, 2026

पटवारी का एक और कारनामा उजागर, जिंदा को मृत बताकर बेच दी जमीन, पीड़िता ने की मामले की शिकायत

Must Read

पटवारी का एक और कारनामा उजागर, जिंदा को मृत बताकर बेच दी जमीन, पीड़िता ने की मामले की शिकायत

कोरबा। गत दिनों पूर्व सांसद प्रतिनिधि ने पटवारी पर गम्भीर आरोप लगाते हुए प्रशासन से शिकायत की थी। अब एक पीड़िता शिकायत के लेकर सामने आई है। कोरबा तहसील के पटवारी हल्का न.20,रा. नि.म.बरपाली के ग्राम गिरारी (श्यांग)निवासी शांति बाई ने जिलाधीश को लिखित शिकायत करते हुए हल्का में पदस्थ पटवारी दिनेश कुमार सेन पर गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने कहा है कि पटवारी दिनेश कुमार सेन ने उसकी 1एकड़ 50 डिसमिल पुस्तैनी जमीन को मेरे व मेरे सभी हिस्सेदारों का फौती काटकर, दस्तावेजों में कूट रचना कर दलालों के माध्यम से विक्रय कर दिया है,जबकि सभी हिस्सेदार जिनकी फौती काटकर बिक्री कर दिया गया है जीवित हैं।शांति बाई ने जिलाधीश से न्याय की गुहार लगाई है,साथ ही जिलाधीश से निवेदन करते हुए मांग किया है कि पटवारी दिनेश कुमार सेन को पदमुक्त कर उस पर शीघ्र विधि सम्मत कार्यवाही करते हुए एफआईआर दर्ज कराया जाए।

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This