पति ने पत्नी और बच्चों को किया बेदखल, शिकायत
कोरबा। एक पति ने अपनी पत्नी और बच्चों को किराये के मकान से बेदखल कर दिया। आरोप है कि पति ने पत्नी का सामान भी छीन लिया। परेशान महिला चार बच्चों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। भदरापारा बालको नगर क्षेत्र की महिला ने अपने चार बच्चों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय दिलाने की मांग की। वह किसी और से नहीं बल्कि अपने पति से परेशान हैं। हरतालिका तीज से ठीक पहले पति ने उसे किराए के घर से भी बेघर कर दिया और उसका सामान छीन लिया। वह आए दिन शराब पीने के लिए रुपये मांगता है। पीडि़त ने कहा कि उसको उसका सामान वापस चाहिए, ताकि वह बच्चों के साथ गुजर बसर कर सके। महिला ने बताया कि वह रोजी मजदूरी करती है और चार बच्चों का भरण पोषण करती है। उसके पति उसके साथ मारपीट करते हैं। शराब पीने के लिए पैसे की मांग करता है। नहीं देने पर सरेआम जमकर पिटाई करता है, जिससे वह परेशान है। पिछले चार माह से पति से अलग बच्चों को लेकर किराये के मकान में रहती है। गुरुवार की रात किराये वाले घर पर पहुंचा और तमाशा करने लगा। घर से भी सामान सहित बाहर निकाल दिया। रात भर अपने बच्चों को लेकर बस स्टैंड पर खुले में बिताने को मजबूर हो गई। बिना खाए पिए रात गुजारी। यहां तक बच्चों के आधार कार्ड और कुछ रकम भी वह ले गया।
![]()

