Saturday, February 21, 2026

पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, हालत नाजुक, आरोपी पति हिरासत में, घटना के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

Must Read

पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, हालत नाजुक, आरोपी पति हिरासत में, घटना के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ढेलवाडीह में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना की सूचना के बाद पुलिस हरकत में आई। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना बीती रात लगभग 3 बजे की है। आरोपी पति को घर से कुछ दूरी पर पुराने एस ई सी एल कालोनी में दुर्गा पंडाल के पास घटना को अंजाम दिया है।मॉर्निंग वॉक पर निकले राहगीरों ने जब यह नज़ारा देखा तो तत्काल पुलिस को दी सूचना। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से झुलसी हुई महिला को जिला अस्पताल रवाना किया। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है, जो मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस आरोपी पति से पूछताछ कर रही है। महिला की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

Loading

Latest News

कोरबी व झिनपुरी में आंगनबाड़ी निर्माण गुणवत्ताहीन पाए जाने पर एसडीओ, सब इंजीनियर, सचिव सहित सरपंच को नोटिस जारी करने के निर्देश

कोरबा। जिला पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिनेश कुमार नाग ने शुक्रवार को जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत...

More Articles Like This