Thursday, February 19, 2026

परसाभाठा बालको से बजरंग चौक तक सडक़ चौड़ीकरण सर्वे के लिए दल का गठन

Must Read

परसाभाठा बालको से बजरंग चौक तक सडक़ चौड़ीकरण सर्वे के लिए दल का गठन

कोरबा। कलेक्टर अजीत वसंत ने परसाभाठा बालको से बजरंग चौक तक सडक़ चौड़ीकरण सर्वे किए जाने एवं प्राक्कलन तैयार किए जाने हेतु दल का गठन किया है। कलेक्टर द्वारा गठित दल में अनुविभागीय अधिकारी(राजस्व) कोरबा, अपर आयुक्त नगर पालिक निगम कोरबा, जिला परिवहन अधिकारी, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग, कार्यपालन अभियंता छग रा वि वितरण कम्पनी कोरबा, अनुविभागीय अधिकारी (विद्युत/यांत्रिकी) शामिल है।बालको थाना क्षेत्र के परसा भाटा में तेज रफ्तार हाइवा ने सवारियों से भरे ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक मनोज लहरे की मौत हो गई थी। 5 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। आक्रोशित लोगों ने सडक़ पर चक्काजाम कर दिया। सडक़ के दोनों तरफ बालको मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। इस घटना के बाद सडक़ चौड़ीकरण सर्वे के लिए दल का गठन किया गया है।

Loading

Latest News

पुलिस कर्मी राजेश कंवर पर फिर लगा दबंगई का आरोप, जबरन वाहन उठाने, अभद्र व्यवहार, धक्का-मुक्की, मोबाईल छीनने की कोशिश तथा गाली-गलौज करने की...

कोरबा। बांकी मोंगरा थाना में पदस्थ पुलिस कर्मी की दबंगई बढ़ती जा रही है। अनाचार पीड़िता पर समझौता करने...

More Articles Like This