Friday, February 27, 2026

परी, प्रभमन, जसमन व रुतुजा का राष्ट्रीय शालेय शतरंज प्रतियोगिता में चयन, शहर के खिलाड़ी करेंगे राज्य का प्रतिनिधित्व

Must Read

परी, प्रभमन, जसमन व रुतुजा का राष्ट्रीय शालेय शतरंज प्रतियोगिता में चयन, शहर के खिलाड़ी करेंगे राज्य का प्रतिनिधित्व

 

कोरबा। 24वीं छत्तीसगढ़ राज्य शालेय शतरंज प्रतियोगिता राजनांदगांव में संपन्न हुई। जिसमें शहर के उदीयमान खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय शालेय शतरंज प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का किया।
सब जूनियर बालक वर्ग में प्रभमन सिंह 5 चक्रों में 4 अंक बना कर तृतीय स्थान के साथ राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए। प्रभमन इससे पहले आयु वर्ग अंडर-13 व अंडर-15 में स्टेट चैम्पियन रह चुके हैं। जूनियर बालिका वर्ग में परी तिवारी 4 अंक के साथ तृतीय, जशमन कौर 4 अंक के साथ चतुर्थ और रुतुजा राखोन्डे ने 3.5 अंक प्राप्त कर पंचम स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए। परी इससे पहले प्रत्येक आयु महिला वर्ग में चैम्पियन रह चुकी है। जशमन और रुतुजा ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रत्येक आयु वर्ग में टॉप 3 में अपना स्थान बनाया है। सभी खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय रेटिंग प्राप्त खिलाड़ी हैं। जिले के उभरते खिलाड़ी सब जूनियर बालिका वर्ग में मेहर गबरा 6वें और ओजल साहू 9वें स्थान पर रही। दोनों के द्वारा बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया गया। सभी खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों को जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष दिनेश लांबा, उपाध्यक्ष एलएन श्रीवास, एमसी सोनी, सचिव आरएल विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष प्रभाकर सिंह, देवेन्द्र राठौर, संतराम, अजय, तुहिन हलदर, रितेश, मनोज साहू, विमल मानिकपुरी, मोनेश्वर, आकांक्षा, संघ के सभी सदस्यों द्वारा शुभकामनाएं और बधाई दी गई।

Loading

Latest News

लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने भरी हुंकार, आईटीआई चौक में किया काम बंद हड़ताल

कोरबा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने आईटीआई चौक में धरना प्रदर्शन किया। लंबित मांगों को लेकर धरना दो दिवसीय धरना...

More Articles Like This