Friday, February 13, 2026

पर्यावरण प्रदूषण की समस्या को लेकर बीएमएस ने खोला मोर्चा, आमसभा कर निकाली रैली, सौंपा ज्ञापन

Must Read

पर्यावरण प्रदूषण की समस्या को लेकर बीएमएस ने खोला मोर्चा, आमसभा कर निकाली रैली, सौंपा ज्ञापन

कोरबा। भारतीय मजदूर संघ जिला इकाई द्वारा स्थानीय पर्यावरण प्रदूषण की समस्या एवं इसके निदान के उपाय को लेकर आईटीआई चौक में आमसभा का आयोजन कर प्रदर्शन किया गया। जिसके बाद रैली निकालकर नारेबाजी करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।
भारतीय मजदूर संघ द्वारा 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्थानीय पर्यावरण प्रदूषण की समस्या एवं उसके निदान की उपाय किये जाने को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाता है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय मजदूर संघ के निर्देशानुसार एवं भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के आह्वान पर आमसभा, रैली व ज्ञापन प्रेषण का कार्यक्रम किया गया। जिलाध्यक्ष अजय मिश्रा की अध्यक्षता, पर्यावरण प्रभारी लक्ष्मण चंद्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूर्णिमा साहू एवं विभाग प्रमुख डी वेंकट राव की उपस्थिति में एक आमसभा कर प्रदर्शन किया गया। जिसे भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय पर्यावरण प्रभारी लक्षमण चंद्रा, एनटीपीसी मजदूर महासंघ के अध्यक्ष सुरेंद्र राठौर, अखिल भारतीय कोल से पूर्व अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह राठौर, सहित कोल से संजय पांडेय ने भी संबोधित किया। तत्पश्चात रैली के माध्यम से नारेबाजी करते हुए कलेक्टर कार्यालय जाकर ज्ञापन दिया गया और पर्यावरण प्रदूषण की समस्या और उसका समाधान के उपाय किये जाने की मांग की। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री नवरतन बरेठ के द्वारा किया गया।

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This