Friday, February 13, 2026

पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे बप्पा, दर्शन करने बड़ी संख्या में पहुंच रहे है भक्त

Must Read

पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे बप्पा, दर्शन करने बड़ी संख्या में पहुंच रहे है भक्त

कोरबा। जिलेभर में गणेश उत्सव की धूम मची हुई है। विभिन्न स्थानों पर भगवान गणेश की मूर्तियां विधिपूर्वक स्थापित की गई है और भव्य पंडालों में पूजा की जा रही है। इस बार, गणेश उत्सव के दौरान विभिन्न थीम पर तैयार की गई प्रतिमाएं भक्तों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं।सीतामढ़ी चौक पर विशेष थीम के तहत गणेश प्रतिमा स्थापित की गई है। इस वर्ष की खासियत पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उठाए गए कदम हैं। पेड़ बचाओ थीम को दर्शाते हुए गणपति महाराज की प्रतिमा को पक्षियों के स्वरूप में सजाया गया है। पंडित प्रदीप शुक्ला ने इस भव्य प्रतिमा की स्थापना की है।गणेशोत्सव समितियों ने इस साल भी भव्य और आकर्षक आयोजन किया है। सीतामढ़ी गणेशोत्सव समिति ने विशेष रूप से पर्यावरण संरक्षण पर आधारित पंडाल और मूर्ति तैयार की है। समिति के सदस्यों ने बताया कि इस बार गणेश पूजा के माध्यम से पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है और पेड़ों को बचाने की अपील की जा रही है। शाम होते ही बड़ी संख्या में भक्त सीतामढ़ी चौक पर पहुंच रहे हैं और विशेष थीम वाली गणेश प्रतिमा की झलक पाकर मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। गणेश उत्सव की यह विशेष आयोजन क्षेत्र में एक नई पहचान बना रहा है।

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This