Friday, February 20, 2026

पलटे ट्रक से कोयला बटोरने टूट पड़ी लोगों की भीड़, वाहन का डीजल भी गायब

Must Read

पलटे ट्रक से कोयला बटोरने टूट पड़ी लोगों की भीड़, वाहन का डीजल भी गायब

कोरबा। धतूरा कोल वॉशरी से कोयला लेकर रायगढ़ जा रहा एक ट्रक भैसमा चौक के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना के बाद मौके पर कोयला बिखर गया, जिसे बटोरने के लिए लोगों के बीच होड़ मच गई। हादसे में चालक को हलकी चोट लगी है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसा कैसे हुआ इस बात का पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी उरगा पुलिस को दी गई है। जिसके द्वारा मामले की जांच की जा रही है। रविवार की तड़के यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि ट्रक धतूरा कोल वॉशरी से कोयला लेकर रायगढ़ की तरफ जा रहा था। जैसे ही ट्रक भैसमा चौक के पास पहुंचा वैसे ही पलट गया। ट्रक के पलटते ही मौके पर कोयला सड़क पर बिखर गया। जिसे बटोरने के लिए लोगों में होड़ मच गई। जिसे जितना मिला उतना कोयला अपने साथ ले गया। कहा तो यह भी जा रहा है कि मौके का फायदा उठाकर डीजल की लूट भी मचाई गई। दुर्घटना में चालक को हलकी चोट लगी है जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। मुख्य मार्ग पर ट्रक के पलटने से मौके पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई थी। जैसे ही पुलिस को जानकारी मिली वैसे ही मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को बहाल करवाया।

Loading

Latest News

114 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को दिया गया एनसीडी प्रशिक्षण

114 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को दिया गया एनसीडी प्रशिक्षण   कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य...

More Articles Like This