Thursday, February 12, 2026

पशु तस्करों के विरुद्ध अपराध दर्ज

Must Read

पशु तस्करों के विरुद्ध अपराध दर्ज

कोरबा। ग्रामीण रास्ते से मवेशियों को हकाल कर बूचडख़ाने ले जा रहे पशु तस्करों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में चार लोगों को आरोपी बनाया गया है। इस मामले में गौ सेवक अनिल चौरसिया ने बताया कि रजगामार चौकी क्षेत्र के ग्राम केसला के रास्ते पशु तस्करों के द्वारा बूढ़े व जवान किस्म के 35 नग मवेशियों को मारते-पीटते, हकालते हुए भूखे-प्यासे लेकर पत्थलगांव के रास्ते बूचडख़ाना ले जाने की सूचना पुलिस को दी गई थी। रजगामार पुलिस ने गौसेवक दिलीप यादव की सूचना पर ग्राम केसला मार्ग में पहुंचकर मवेशियों को ले जा रहे लोगों से पूछताछ की। पत्थलगांव के रास्ते इन्हें बूचडख़ाना ले जाने की जानकारी मिलने और अनिल चौरसिया के द्वारा पशु तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया।मौके पर गौ सेवक मनोज साव, अरुण शर्मा उर्फ गुल्लू, होमेश, लक्ष्मी श्रीवास, सुनील चौरसिया, बाल्मीकि यादव,सत्यम, स्वयं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण भी एकत्र हो गए थे। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश पर रजगामार चौकी प्रभारी राकेश सिंह के द्वारा दिलीप यादव की रिपोर्ट पर छत्तीसगढ़ कृषक पशु परीक्षण अधिनियम की धारा 4,6 व 10 के तहत मवेशियों को ले जा रहे जीतू राम ,मुन्ना जगत, धनुषधारी, बसंत पुरी के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया। मवेशियों को देखरेख के लिए स्थानीय गौशाला के सुपुर्द किया गया है। गौ सेवक अनिल चौरसिया ने त्वरित संज्ञान में लेकर की गई कार्यवाही के लिए जिला पुलिस प्रशासन और रजगामार चौकी प्रभारी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Loading

Latest News

जवाली के पांच जोड़ो ने मुख्यमंत्री निर्धन कन्या सामूहिक विवाह योजना का लिया लाभ –

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना के अंतर्गत ग्राम जवाली के पांच जोड़ों ने लिया...

More Articles Like This