पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ठंडी ढाने लगी सितम, न्यूनतम पारा 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरा

Must Read

पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ठंडी ढाने लगी सितम, न्यूनतम पारा 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरा

कोरबा। ठंड ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। रात और सुबह तो दूर दिन में भी गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। लोग ठंड से बचने अलाव और रूम हीटर का सहारा ले रहे हैं। जिले में रात के साथ ही दिन में भी अब हल्की ठंड लग रही है। अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया। अगले तीन दिनों तक मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा। रविवार के बाद तापमान बढऩे से ठंड से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार का पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है।शहर में भी रात में शीतलहर जैसे हालात बन रहे हैं। वनांचल क्षेत्र में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिन में धूप के कारण हल्की ठंड लग रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह और शाम को कोहरा छा रहा है। शनिवार तक अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के भीतर ही रहेगा। इसके बाद दो से तीन डिग्री तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। वनांचल क्षेत्र में ठंड का असर सबसे अधिक है। कई क्षेत्रों में तो लोग दिन में भी अलाव का सहारा ले रहे हैं। सर्द हवा के कारण धूप का असर भी काम रहता है। मकर संक्रांति तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

Loading

Latest News

14 तक शादियों के लिए मुहूर्त, 15 मार्च से 14 अप्रैल तक रहेगा खरमास, 15 अप्रैल से मिलेगा लग्न, मई तक एक महीने फिर...

कोरबा। रंगोत्सव के समापन के बाद विवाह मुहूर्त शुरू हो चुके हैं। कोरबा में अब फिर शहनाइयों की गूंज...

More Articles Like This