पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में आएगी गिरावट
कोरबा। मौसम में फिर बदलाव चल रहा है। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट होने की संभावना मौसम वैज्ञानिकों ने जताई है। सोमवार को न्यूनतम तापमान बढ़ गया और मंगलवार को पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में और गिरावट आएगी, जिससे ठंड बढ़ेगी। कार्तिक का महीना शुरू हो गया है, इस महीने में ठंड तेज हो जाती है फिलहाल सुबह और शाम को ठंड का एहसास हो रहा है। खासकर बाइक से यात्रा करने वालों को ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है, वहीं मॉर्निंग वॉक करने वाले भी अब गर्म कपड़ों में निकल रहे हैं। मौसम विभाग द्वारा आगे ठंड में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पडऩे वाली ठंड का असर पूरे प्रदेश भर में रहेगा।
![]()




























