Friday, February 20, 2026

पहाड़ी कोरवाओं के बीच पहुंच न्यायाधीश ने जाना हाल

Must Read

पहाड़ी कोरवाओं के बीच पहुंच न्यायाधीश ने जाना हाल

कोरबा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा की सचिव एवं व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-2 कु. डिंपल के द्वारा विशेष संरक्षित जनजाति एवं राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र पहाड़ी कोरवा जनजाति के बीच बीहड़ क्षेत्र ग्राम पतरापाली पहुंच कर विधिक साक्षरता शिविर आयोजित कर उनका हाल जाना गया। सरल-सहज कोरवाओं की तरफ से वनोपज निर्मित झाड़ू भेंट किया गया।(झाड़ू लक्ष्मी स्वरूपा मानी जाती हैं)। इस भेंट को न्यायाधीश ने सहर्ष स्वीकार किया। कोरवा जनजाति ने लोकगीत गाकर उनका का स्वागत किया। कोरवा जनजाति के बीच पहुंच कर उनकी जीवन शैली, जीवन यापन के माध्यम, संस्कृति और विचार से अवगत हुई। कोरवा जनजाति ने पहली बार किसी न्यायाधीश को अपने बीच पाकर प्रसन्नता जाहिर किया। कोरवा जनजाति की महिलाओं ने विशेष कर सचिव से खुल कर अपनी जीवन शैली, रोजगार, स्वास्थ्य, रीति रिवाज के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। वही पुरुषो ने कोरवा बच्चो के शिक्षा के विषय पर जानकारी दिया एवं आंगनबाड़ी केंद्र दूर होने की जानकारी दी जिससे कोरवा जनजाति के बच्चे शिक्षा को सही तरीके से ग्रहण नही कर पा रहे है बताया।

Loading

Latest News

बांकी मोंगरा के वार्ड 5 में 4.74 लाख की सीसी रोड सालभर से अधूरी, रहवासियों में रोष

वार्ड क्रमांक 5 में 4 लाख 74 हजार की लागत से बनने वाली सीसी रोड एक साल से अधूरी...

More Articles Like This