पहाड़ी कोरवा परिवारों को 3 महीने से नहीं मिला राशन, जनदर्शन में कलेक्टर से की गई शिकायत

Must Read

कोरबा। विकासखंड कोरबा के ग्राम पंचायत नकिया के पहाड़ी कोरवा परिवारों को 3 महीने से राशन नहीं मिल रहा है। सोमवार को जनदर्शन में कलेक्टर कुणाल दुदावत को अपनी समस्या बताई। उनका कहना था कि दुकान संचालक फिंगर प्रिंट लेने के बाद राशन नहीं दे रहा है। कलेक्टर ने दो दिनों के भीतर राशन वितरण कराने के निर्देश दिए हैं। पहाड़ी कोरवाओं ने बताया कि राशन नहीं मिलने के कारण बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। दुकान संचालक राशन नहीं होना बताकर वापस भेज देता था। इसकी वजह से ही उन्हें 70 किलोमीटर दूर कलेक्टर जनदर्शन में आना पड़ा। सूत्रों की मानें तो यहां दुकान का संचालन समूह करती है। संचालन करने वालों के खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी। इसके बाद राशन का भी समायोजन कराएंगे। सभी परिवारों को समय पर राशन मिले इसका प्रयास किया जा रहा है।

Loading

Latest News

दूल्हे के दोस्त की छेड़छाड़ से व्यथित नाबालिग ने लगा ली फांसी, पुलिस ने जांच उपरांत आरोपी को पड़ोसी जिले से किया गिरफ्तार

कोरबा। जिले में छेड़छाड़ से आहत होकर खुदकुशी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतिका पिता के साथ रिश्तेदार...

More Articles Like This