Wednesday, February 25, 2026

पानी की समस्या से त्रस्त कोयला कर्मी और परिजन, 4 महीना पहले नई पाइपलाइन बिछाने का टेंडर पर काम नहीं हुआ शुरू

Must Read

पानी की समस्या से त्रस्त कोयला कर्मी और परिजन, 4 महीना पहले नई पाइपलाइन बिछाने का टेंडर पर काम नहीं हुआ शुरू

कोरबा। देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने वाले कर्मी और उनके परिजन पानी की समस्या झेलने मजबूर हैं। कोयलांचल गेवरा व दीपका की एसईसीएल कॉलोनियों में पानी की नियमित आपूर्ति नहीं होने से कर्मचारी परिवारों की परेशानी बढ़ गई है। भीषण गर्मी में पीने के पानी की समस्या बनी हुई है, जबकि कॉलोनियों में रह रहे परिवारों के सदस्य उन कर्मचारियों के आश्रित हैं, जो दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी खदान में शुमार रही गेवरा व एसईसीएल की मेगा माइंस दीपका में सेवाएं दे रहे हैं और देशहित में कोयला खनन कर राष्ट्र के विकास में भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं। इन दिनों एसईसीएल की ऊर्जा नगर गेवरा, दीपका कॉलोनी व शक्ति नगर में पीने के पानी की समस्या से कॉलोनीवासी परेशान हैं। मकानों में नियमित पानी की आपूर्ति नहीं की जा रही है। जिम्मेदार विभाग भी ध्यान नहीं दे रहा है। इससे कर्मचारी परिवार के सदस्यों में नाराजगी भी है। नियमित पानी की आपूर्ति नहीं होने से परिवार की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। शक्ति नगर गेवरा के पास केजे पौंड से कॉलोनियों को पानी की आपूर्ति की जाती है, मगर गर्मी बढऩे के बाद से पौंड सूख गए हैं। इससे पानी सप्लाई प्रभावित हुई है। वैकल्पिक व्यवस्था से पानी की आपूर्ति कर रहे हैं, लेकिन नियमित आपूर्ति नहीं होने से परेशानी बनी हुई है। 4 महीना पहले नई पाइपलाइन बिछाने का टेंडर हुआ है, मगर यह काम भी शुरू नहीं हो पाया है। आए दिन पुरानी पाइप की लीकेज के कारण सप्लाई प्रभावित होते रही है।

Loading

Latest News

राशन दुकानों में भंडारण-वितरण की समीक्षा करने एसडीएम को दिए निर्देश, राशन दुकानों में खाद्यान्न का भंडारण और वितरण सुनिश्चित कराएंः कलेक्टर

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाजों की समीक्षा की।उन्होंने फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन...

More Articles Like This