Wednesday, February 25, 2026

पारा चढ़ते ही बढ़ी गर्मी, तीखी धूप का करना पड़ रहा सामना

Must Read

पारा चढ़ते ही बढ़ी गर्मी, तीखी धूप का करना पड़ रहा सामना

कोरबा। विगत सप्ताहभर से द्रोणिका व चक्रवात के चलते मौसम का मिजाज बदला हुआ था। कभी बादल तो कभी चिलचिताती धूप निकलने से गर्मी व उमस के बीच जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंचा गया। इससे लोग धूप व गर्मी से बेहाल नजर आ रहे हैं। आगे तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है। विगत सप्ताहभर से आसमान में मौसम में बादल आने से अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक गिरावट आ गई थी। जिसके चलते गर्मी से काफी राहत थी, लेकिन अब बादल कम होने के कारण सुबह से ही धूप तीखी रही। इससे अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया। अधिक धूप होने के कारण लोग धूप से बचने की जुगत में लगे रहे। साथ ही बुधवार की रात में हल्की वर्षा होने से मौसम में उमस भी बढ़ा था। इस संबंध में मौसम विभाग का कहना है कि एक द्रोणिका उत्तर पश्चिम राजस्थान से मन्नार की खाड़ी तक 0.9 किमी ऊंचाई तक बना है। दूसरा द्रोणिका उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश से असम तक उत्तर छत्तीसगढ़ होते हुए 0.9 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। साथ ही एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बिहार के ऊपर 1.5 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। मौसम विभाग के अनुसार सभी द्रोणिका व चक्रवात उत्तर छत्तीसगढ़ होते हुए आगे बढ़ रहा है। इससे दक्षिण छत्तीसगढ़ में इसका असर होने की संभावना है। मौसम साफ होने पर लगातार अधिकतम तापमान में वृद्धि हो सकती है। इससे अगले दो से तीन दिनों में करीब 4 डिग्री तक तापमान बढऩे से जिले में भीषण गर्मी की संभावना व्यक्त की जा रही है।

Loading

Latest News

राशन दुकानों में भंडारण-वितरण की समीक्षा करने एसडीएम को दिए निर्देश, राशन दुकानों में खाद्यान्न का भंडारण और वितरण सुनिश्चित कराएंः कलेक्टर

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाजों की समीक्षा की।उन्होंने फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन...

More Articles Like This