पार्षद की मेहनत रंग लाई: इमली छापर रोड निर्माण कार्य का हुआ शुभारंभ
बांकी मोंगरा। वार्ड की बहुप्रतीक्षित इमली छापर रोड की समस्या को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे पार्षद नवीन कुकरेजा (निक्कू) की मेहनत आखिरकार रंग लाई। 21 जनवरी को पार्षद नवीन कुकरेजा, धनंजय दीवान एवं उनके साथियों द्वारा ज्वलंत समस्या को लेकर भूख हड़ताल की गई थी, जिसमें क्षेत्रवासियों का भी व्यापक समर्थन मिला था।
इस दौरान सांसद ज्योत्सना महंत ने 15 अप्रैल तक सड़क निर्माण शुरू कराने का अल्टीमेटम दिया था। निर्धारित समय सीमा से पहले ही आज इमली छापर रोड के डामरीकरण कार्य का विधिवत शुभारंभ कर दिया गया।
पार्षद नवीन कुकरेजा (निक्कू) एवं उनके साथियों ने नारियल फोड़कर एवं पूजा-अर्चना के साथ निर्माण कार्य की शुरुआत की। इस अवसर पर क्षेत्र के नागरिकों में खुशी का माहौल देखा गया और उन्होंने पार्षद व जनप्रतिनिधियों के प्रयासों की सराहना की।
स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि सड़क निर्माण कार्य जल्द ही पूर्ण होगा, जिससे आवागमन में होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी।
![]()

