Sunday, February 22, 2026

पार्सल वापसी के चक्कर में 94 हजार की ठगी

Must Read

पार्सल वापसी के चक्कर में 94 हजार की ठगी

कोरबा। ऑनलाईन शॉपिंग में खराब सामान आने पर उसकी वापसी के चक्कर में ठगी हो गई। ठगी करने के संबंध में शिकायत हुईं है। राजेंद्र साहू पिता मूलचंद साहू 39 वर्ष कुचेना मोड़ इमलीछापर थाना कुसमुण्डा का निवासी है। उसकी पत्नी सुलोचना साहू के द्वारा माय शर्ट शॉप से एक सूट कपड़ा ऑर्डर किया गया था। ऑर्डर करने के पश्चात उक्त सामान घर में आया तब पत्नि ने देखा कि जो कपड़ा शूट आया है, वह खराब है और पुराना है। तब सुलोचना ने सामान को वापिस करने हेतु उक्त एप के कस्टमर केयर नंबर 814797747 एवं 9302734721 पर कॉल किया। फोन उठाने वाले के द्वारा बोला गया कि आप अपना फोन पे चालू कीजिए और अपने फोन पे पर रजिस्टर्ड मोबाईल के शुरू के पांच अंक डालिये, तब सुलोचना ने विश्वास करके शुरू के पांच नंबरों को डाल दिया। इसके पश्चात खाते से 93 हजार 990 रूपये कट गया। पीड़ित ने ठगी गई रकम को वापस दिलाने पुलिस से आग्रह कर आवेदन सौंपा है। कुसमुंडा पुलिस ने उक्त मोबाइल नम्बरों के धारक के विरुद्ध धारा 420 के तहत जुर्म दर्ज किया है।

Loading

Latest News

बीएनआई बिलिनेयर्स का 22 फरवरी को मनाया जाएगा पहला वर्षगांठ

कोरबा। बीएनआई बिलिनेयर्स कोरबा का 22 फरवरी को जश्न रिसॉर्ट में पहला वर्षगांठ मनाया जाएगा। कोरबा का यह पहला...

More Articles Like This