Monday, February 23, 2026

पाली-कटघोरा- अंबिकापुर हाईवे पर लगातार हो रहे हादसे, 7 ब्लैक स्पॉट का चिन्हांकन, पुलिस ने मार्ग मित्र समिति का किया गठन, हादसे होने पर मिलेगी मदद

Must Read

पाली-कटघोरा- अंबिकापुर हाईवे पर लगातार हो रहे हादसे, 7 ब्लैक स्पॉट का चिन्हांकन, पुलिस ने मार्ग मित्र समिति का किया गठन, हादसे होने पर मिलेगी मदद

कोरबा। जिले में बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए पुलिस का अभिनव अभियान पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर शुरू किया गया है। जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना, चौकी द्वारा जि़ले के हाईवे पर स्थित ब्लैक स्पॉट पर मार्ग मित्र समिति का गठन कराया गया है।
ज्ञात हो कि जि़ले में पाली-कटघोरा- अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग 130 में 10 दुर्घटनाजन्य सडक़ खंड चिह्नांकित किए गये हैं, जिसमें 7 ब्लैक स्पॉट समाहित हैं। उक्त दुर्घटनाजन्य क्षेत्र की कुल लंबाई 27.8 किमी है जिसमें ज़्यादातर लोगों की मृत्यु हुई है। इस जगह को ध्यान में रखते हुए यहाँ आसपास की दुकान और निवास करने वालों को मार्ग मित्र बनाया गया है और उन्हें कुछ भी दुर्घटना होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने और एम्बुलेंस को बुलाने के संबंध में बताया गया।इस प्रकार कुल 13 समितियों का गठन किया गया है जिसमें कुल 54 लोगों को जोड़ा गया और उन्हें मार्ग मित्र बनाया गया है।जगह -जगह पर सजग कोरबा का पैम्पलेट भी चिपकाया गया है और लोगों को जागरूक किया गया है। सभी मार्ग मित्र से पुलिस के मोबाइल नंबर साझा किए गए। कोरबा पुलिस के द्वारा यातायात दुर्घटना में कमी लाने के लिए आगे भी इस तरह की कार्यवाही जारी रखी जाएगी।

Loading

Latest News

पति के हमले में घायल हुई पत्नी की मौत

कोरबा। चरित्र शंका के कारण घरेलू विवाद पर कमरा बंद करके पति द्वारा चापड़ से किए गए हमले से...

More Articles Like This