कोरबा। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी युवा मोर्चा ने कलेक्टर के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर पाली महोत्सव के दौरान शराब दुकानों को बंद रखने की मांग की है। इसके साथ ही डूमरकछार चौक से रंगोले चौक तक नेशनल हाईवे पर सीसीटीवी व स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की है। मोर्चा के ब्लॉक अध्यक्ष जगत राम नेताम का कहना है कि महाशिवरात्रि पर 15 और 16 फरवरी को पाली में महोत्सव आयोजित है। पाली आस्था का केंद्र है। इस वजह से शराब दुकान को 2 दिनों तक बंद रखा जाए। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने कहा है कि बिलासपुर कटघोरा नेशनल हाईवे क्रमांक 130 पर चोरी और लूट गिरोह सक्रिय रहते हैं। इसे देखते हुए सीसीटीवी और स्ट्रीट लाइट जरूरी हो गया है। चौक में लगी लाइट खराब होने से यहां पर 25 से अधिक दुर्घटनाएं हो चुकी है। लोगों की सुरक्षा के लिए जरूरी हो गया है।
![]()




























