पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश सचिव बने फूलदास
कोरबा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश सचिव के पद पर फूलदास महंत निवासी लाल घाट, बालको को नियुक्ति दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष चौलेश्वर चंद्राकर द्वारा यह नियुक्ति पत्र सौंपा गया। यह नियुक्ति अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह यादव के सहमति पर किया गया है। फ़ूलदास महंत से अपेक्षा की गई है कि कांग्रेस पार्टी के रीति नीति सिद्धांत पर चलकर सक्रियता के साथ कार्य करेंगे।
![]()

