पितरों को दिया गया अंतिम तर्पण
कोरबा। एक पखवाड़े से जारी पितरों की सेवा का कर्म बुधवार को पितृ मोक्ष पर अंतिम तर्पण के साथ आगामी वर्ष तक के लिए समाप्त हो गया। जिन लोगों के परिजन आज अपने बीच नहीं हैं, उनकी याद में उनकी खुशी के साथ ही आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए 17 सितंबर से श्राद्ध कर्म में जुटे हुए थे। कामकाजी लोग अंतिम दिन बुधवार को सीएसईबी कोरबा पूर्व स्थित गायत्री शक्तिपीठ मंदिर में सामूहिक रूप से आयोजित श्राद्ध कर्म में शामिल होकर विधान पूरा किए। यहां बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। वहीं सुबह से ही नदी व तालाबों के किनारे तर्पण करने वाले लोग पहुंचते रहे। दोपहर बाद तर्पण के लिए उपयोगी की सामग्री व चढ़ाए गए भोग का नदी और नालों में विसर्जन किया गया।
![]()




























