Saturday, February 28, 2026

पीएमश्री विद्यालय को सर्वसुविधायुक्त व आदर्श बनाने पर जोर, सीईओ ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण अधोसंरचना निर्माण के दिए निर्देश

Must Read

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग ने शुक्रवार को पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बाकी मोंगरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जर्जर शाला भवन को डिस्मेंटल कर गुणवत्तापूर्ण अधोसंरचना का निर्माण करने तथा विद्यालय को पीएम श्री योजना के मानकों के अनुरूप एक आदर्श व सर्वसुविधायुक्त विद्यालय के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए।
सीईओ श्री नाग ने विद्यालय के सभी कक्षों व परिसर का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने रिनोवेशन कार्य के तहत सुव्यवस्थित व आधुनिक अध्ययन कक्षों के निर्माण, बालक और बालिकाओं के लिए पृथक-पृथक शौचालय, कंप्यूटर कक्ष, सुविधायुक्त लाइब्रेरी, प्रार्थना शेड, किचन शेड, सायकल स्टैंड तथा हैंडवॉश प्लेटफार्म के निर्माण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही जहां-जहां विद्यालय परिसर की बाउंड्रीवाल क्षतिग्रस्त है, वहां विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बाउंड्रीवाल निर्माण कराने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान सीईओ श्री नाग छात्र-छात्राओं से रूबरू हुए और उनसे पढ़ाई व विद्यालयीन सुविधाओं के संबंध में चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को तनावमुक्त होकर नियमित अध्ययन करने तथा आगामी परीक्षाओं की तैयारी पूरी लगन से करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विद्यालय में फुटबॉल व बास्केटबॉल के लिए खेल सामग्री तथा खेल मैदान विकसित कराने की मांग रखी, जिस पर सीईओ ने खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान ई-आरईएस अशोक जोगी, एसडीओ अनूप भार्गव, बीआरसी कटघोरा प्रहलाद साहू, सब इंजीनियर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Loading

Latest News

जिला सहकारी बैंक कोरबा के अधिकारियों का कमाल: गत वर्ष केसीसी लोन प्राप्त कर चुका चुके आदिवासी किसान को मंत्री के सामने डेमो चेक...

कोरबा। जिले में शनिवार को कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण समारोह व वृहद किसान सम्मेलन का...

More Articles Like This