Monday, February 16, 2026

पीएससी घोटाला कर युवाओं के भविष्य के सपने को छीना कांग्रेस ने, ना रोजगार दिया ना बेरोजगारी भत्ता युवा वर्ग कांग्रेस को सबक सिखाने को तैयार: लखन लाल देवांगन

Must Read

पीएससी घोटाला कर युवाओं के भविष्य के सपने को छीना कांग्रेस ने, ना रोजगार दिया ना बेरोजगारी भत्ता युवा वर्ग कांग्रेस को सबक सिखाने को तैयार: लखन लाल देवांगन

कोरबा। विधानसभा भाजपा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन कोरबा जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह जिला कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी की उपस्थिति में बैठक की गई। वही कार्यक्रम को भाजपा प्रत्याशी लखन देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश की भूपेश सरकार युवाओं के साथ वादा खिलाफी किया। उन्होंने कहा युवाओं को रोजगार देने की बात हो या बेरोजगारी भत्ता, वादे के अनुरूप न रोजगार दिया ना बेरोजगारी भत्ता। कड़ी नियम कानून का हवाला देकर युवाओं को गुमराह किया। वही पीएससी की तैयारी में लगे युवाओं के साथ छलावा किया। हर बच्चों का सपना होता है कि भविष्य में अधिकारी बने और अपना भविष्य संवारने कई सालों से कड़ी मेहनत कर रहे छात्रों के साथ घोर अन्याय किया। वही सत्ता का दुरुपयोग कर कांग्रेस ने पीएससी घोटाला किया। पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में प्रदेश में 1 लाख 20 हजार शिक्षाकर्मी भर्ती, 50 हजार से ऊपर पुलिस भर्ती, 20 हजार पीएससी में भर्ती हुआ। पिछले 5 सालों में भूपेश सरकार प्रदेश के युवाओं के साथ शोषण किया। वही कार्यक्रम को कोरबा जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की भूपेश सरकार युवाओं को धोखा दिया। युवा मोर्चा रीड की हड्डी होती है सभी भाजयुमो के कार्यकर्ता भूपेश सरकार जन विरोधी नीतियों को जनता के पास लेकर जाएगी। कोरबा में कमल खिलाने तथा फिर से छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने युवा मोर्चा के हमारे कार्यकर्ता कारगार साबित होगा। वही इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष तुलसी ठाकुर, नारायण ठाकुर, राहुल रितेश सिंघल युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पंकज सोनी, जिला महामंत्री नरेंद्र देवांगन, प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रीति स्वर्णकार सुभाष राठौड़ दीक्षित देवांगन भूपेंद्र साहू, भाजयुमो अध्यक्ष रामावतार पटेल, उदय शर्मा, मुकुंद सिंह, दिनेश सेन सहित युवा मोर्चा के अनेको पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This