Wednesday, February 11, 2026

पुत्री ने पिता को उतारा मौत के घाट, धारदार हंसिया से सीने व सिर पर किया हमला

Must Read

कोरबा। जिले में हत्या की वारदातों में इजाफा हो गया है। एक बार फिर थाना हरदीबाजार अंतर्गत एस ई सी एल प्रभावित क्षेत्र ग्राम रलिया में हृदय विदारक घटना हुई है । 25 वर्षीया बेटी गीता निषाद ने अपने वृद्ध पिता अशोक निषाद की बेरहमी से हत्या कर दी।

घटना सोमवार-मंगलवार की रात करीब 2 से 2:30 बजे के मध्य की बताई जा रही है। धारदार हंसिया से बेटी ने पिता के सीने व सिर पर जानलेवा हमला कर मौत के घाट उतार दिया। परिजन के मुताबिक आरोपी बेटी गीता निषाद कोरबा में रहती थी। वह कुछ दिनों के लिए अपने पिता के घर आई हुई थी। पुलिस के बताए अनुसार पिता को बेटी के जीवन-यापन, भरण-पोषण के तौर- तरीके को लेकर ऐतराज था और उस रास्ते को वह गलत बताते हुए ऐसा न करने की नसीहत दे रहा था। यह समझाईश बेटी को नागवार गुजरी और उसने घर में मौजूद हसिया से पिता को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने बेटी को हिरासत में लेकर हसिया जप्त कर लिया है। पुलिस ने मौके पर मौजूद रहकर प्रारम्भिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मामले में पुलिस द्वारा विवेचना की जा रही है। बेटी द्वारा पिता की हत्या से गांव में सनसनी फैल गई।

Loading

Latest News

सिक्किम से 15-सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने किया गेवरा खदान का भ्रमण, हरित, सुरक्षित और आधुनिक कोयला खनन प्रक्रियाओं को देखा

कोरबा। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) सिक्किम और छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वधान में...

More Articles Like This