Tuesday, February 17, 2026

पुत्र से कहासुनी के बाद मां ने लगाई फांसी

Must Read

पुत्र से कहासुनी के बाद मां ने लगाई फांसी

कोरबा ।कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत विकास नगर शिवमन्दिर चौक के पास रेल्वे बस्ती में निवास करने वाली एक 45 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है महिला और उसके बेटे में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद महिला ने गुस्से गुस्से में यह आत्मघाती कदम उठाया। मृत महिला का नाम मुमताज उर्फ बबली पति न्यामूल खान बताया जा रहा है। घटना बीते मंगलवार की शाम की बताई जा रही है। कुसमुंडा पुलिस घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची, परिजनों की उपस्थिति में शव को फंदे से नीचे उतरा गया, रात हो जाने की वजह से शव को विकास नगर चीरघर में रखा गया है। बुधवार की सुबह आवश्यक कानूनी कार्यवाही कर पोस्टमार्टम उपरांत शव को परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This