Sunday, February 15, 2026

पुराने पेट्रोल पंप और सायलो के बीच मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

Must Read

पुराने पेट्रोल पंप और सायलो के बीच मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

कोरबा। कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत रेल्वे साइडिंग में एक अज्ञात व्यक्ति की शव देखे जाने से हडक़ंप मच गया। लोगों ने बताया कि गेवरा रोड स्टेशन मेन लाइन के किनारे पुराने पेट्रोल पंप और सायलो के मध्य एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। मृतक ने सफेद कलर की शर्ट और लाइट कलर की पेंट पहने हुए है। फिलहाल मृतक की पहचान नही हुई है। वहीं घटना की सूचना पर कुसमुंडा पुलिस मौके पर पहुंची हुई है। व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। कुछ दिन पूर्व इसी तरह की घटना में कुसमुंडा के ग्राम रिस्दी के पास अज्ञात महिला का शव मिला था। जिसकी गला घोंट कर हत्या कर दी गई थी। जिसकी पहचान कर हत्या के आरोपी को जेल भेज चुकी है। फिलहाल शनिवार की देर शाम मिले शव के शरीर में कोई चोट के निशान नहीं दिखाई दे रहे है। आशंका जताई जा रही है कि भीषण गर्मी में कही डिहाइड्रेशन की वजह से मौत ना हुई हो। फिलहाल पोस्टमार्टम उपरांत ही पूरे मामले का खुलासा होगा।

Loading

Latest News

हाथियों ने तोड़े मकान, ग्रामीण हुए बेघर, रात में खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर

कोरबा। वन मंडल कटघोरा के जटगा रेंज में धोबीबारी के ग्रामीण रात में खुले आसमान के नीचे रहने को...

More Articles Like This