Tuesday, February 17, 2026

पुलिया के पास मिली लापता युवक की लाश

Must Read

पुलिया के पास मिली लापता युवक की लाश

कोरबा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर बस्ती में रहने वाले एक युवक की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कम कर विवेचना आरंभ कर दी है।जानकारी के अनुसार नगर पालिका निगम के वार्ड क्रमांक 33 रामपुर बस्ती में रहने वाला विजय यादव उर्फ मोनू पिता महेश यादव 28 वर्ष शनिवार से लापता था। परिजन विजय यादव की खोजबीन कर रहे थे। परिजनों ने लापता होने की जानकारी कोतवाली थाने में दी थी। कोतवाली पुलिस भी लापता विजय की तलाश कर रही थी। सोमवार को कुछ लोगों ने मोबाईल के माध्यम से सूचना दी कि ग्राम कटबीतला तीन पुलिया के पास पानी में एक युवक का शव दिखाई रहा है। सूचना प्राप्त होते ही परिजन व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। परिजनों ने शव की पहचान विजय यादव उर्फ मोनू के रूप में की। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। वहीं घटना के संबंध में पुलिस परिजनों से जानकारी प्राप्त कर रही है।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This