Thursday, February 26, 2026

पुलिस अधीक्षक ने की सिविल लाइन थाने की लंबित शिकायतों की समीक्षा

Must Read

पुलिस अधीक्षक ने की सिविल लाइन थाने की लंबित शिकायतों की समीक्षा

कोरबा। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा सिविल लाइन थाने की लंबित शिकायतों एवं प्रकरणों की गहन समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रकरणों के शीघ्र, निष्पक्ष व पारदर्शी निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि कुछ प्रकरणों में अनावश्यक विलंब एवं कार्य में लापरवाही बरती गई है। मामलो में कार्रवाई में कोताही पाए जाने पर सहायक उपनिरीक्षक विमलेश भगत के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की गई है। साथ ही, संबंधित प्रकरणों में लापरवाही को दृष्टिगत रखते हुए थाना प्रभारी से भी स्पष्टीकरण लिया गया है।पुलिस अधीक्षक द्वारा ए एस आई विमलेश भगत द्वारा लंबित रखी गई शिकायतों पर कार्रवाई कर प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए गए, जिसके अनुपालन में थाना सिविल लाइन में तीन मामलों में एफआईआर दर्ज की गई। श्री तिवारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम नागरिकों से प्राप्त शिकायतों का त्वरित, गंभीर एवं संवेदनशीलता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

Loading

Latest News

मकान की छप्पर में बैठा था 8 फीट का अजगर, सर्प मित्र ने किया सफल रेस्क्यू

कोरबा। करतला के बागबुडा गांव में कच्चे मकान के 15 फीट ऊंचे छप्पर पर बैठे 8 फीट लंबे अजगर...

More Articles Like This