कोरबा। जिले में शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था को बनाए रखने सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत जिले भर में आपरेशन शांति चलाकर 85 वारंटियों को दबोचा गया। पुलिस के हत्थे चढ़े वारंटियों में 52 गिरफ्तारी व 33 वारंटी शामिल हैं। इसके अलावा वार्ड में शांति भंग करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस कप्तान सिद्धार्थ तिवारी ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। उनके निर्देश एएसपी लखन पटले व नीतीश ठाकुर के मार्गदर्शन
में जिले भर में ऑपरेशन शांति चलाया गया। अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देते हुए एक ही दिन में 85 वारंटियों को दबोचा गया। पुलिस के हत्थे चढ़े वारंटियों में 52 गिरफ्तारी व 33 स्थायी वारंटी शामिल है, जिन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड भेजा गया है। इसी तरह वार्ड क्रमांक 11 के लोगो ने वार्ड में असामाजिक तत्वों द्वारा शांति व्यवस्था भंग करने की शिकायत पुलिस कप्तान से की थी। शिकायत की गंभीरता से लेते हुए सोमू तिवारी व छोटका प्रजापति के खिलाफ बीएनएस की धारा 170 के तहत कार्रवाई की गई है।
![]()

