Tuesday, January 27, 2026

पुलिस के ने ओवर स्पीड वाहन चलाने वालों पर 18 किए प्रकरण दर्ज, 30000 रुपए वसूले, कार्यवाही हुए लोगों का लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही जारी

Must Read

पुलिस के ने ओवर स्पीड वाहन चलाने वालों पर 18 किए प्रकरण दर्ज, 30000 रुपए वसूले, कार्यवाही हुए लोगों का लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही जारी

कोरबा। ओवर स्पीड वाहन चलाने वालों पर पुलिस ने शिकंजा करना शुरू कर दिया है। पुलिस ने ऐसे 18 प्रकरणों में 30000 रूपये से अधिक जुर्माना वसूला है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर थानाचौकी के मुख्य मार्ग, चौक चौराहों पर पेट्रोलिंग किया गया। इसी कड़ी में थाना चौकी एवं यातायात के द्वारा ओवर स्पीड गाड़ी चलाने वालों के विरुद्ध सख्त से कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया। जिस पर जिले के सभी राजपित्रत अधिकारी थाना/चौकी एवं यातायात के द्वारा ओवर स्पीड वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही किया गया है। पुलिस के द्वारा अलग-अलग जगह पर ओवर स्पीड वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही करते हुए 18 प्रकरणों में लगभग कुल 30000 रुपए वसूले के साथ-साथ उनका लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही भी किया जा रहा है। पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा पेट्रोलिंग किया गया, पेट्रोलिंग के दौरान मुख्य चौक चौराहा एवं भीडभाइ वाले इलाकों में जाकर पेट्रोलिंग किया गया गलत तरीके से वाहन चलाने वाले एवं ओवर स्पीड वहां चलने वाले पर पुलिस के द्वारा कार्यवाही किया गया। लगातार हो रहे एक्सीडेंट में कमी लाने के लिए यह वशेष अभियान को चलाया गया, अभियान के तहत वाहनों को चेक किया गया और उन्हें समझाया गया कि ओवर स्पीड वहां ना चलाएं ना ही शराब पीकर वाहन न चलाऐ और ना ही अपने करीबियों को नशे की हालत में वाहन चलाने दे उनको समझाया गया एवं हिदायत भी दिया गया। पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही भी किया जा रहा है।पुलिस टीम के द्वारा आगे भी ओवर स्पीड से वाहन चलाने वालों पर पूर्णतः लगाम लगाने के लिए लगातार आगे भी कार्यवाही की जावेगी।

Loading

Latest News

जिला कार्यालय में कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण

कोरबा। जिला कार्यालय (कलेक्ट्रेट) कोरबा में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने गणतंत्र...

More Articles Like This