Friday, February 6, 2026

पुलिस ने कटघोरा एवं कोरबा बस स्टैंड में की सरप्राइज चेकिंग, आगामी त्यौहार को देखते हुए बड़े पैमाने पर अंतर्राज्यीय बसों को किया चेक

Must Read

पुलिस ने कटघोरा एवं कोरबा बस स्टैंड में की सरप्राइज चेकिंग, आगामी त्यौहार को देखते हुए बड़े पैमाने पर अंतर्राज्यीय बसों को किया चेक

कोरबा। आगामी त्यौहार सीजन को देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के दिशा निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान एवं श्रीमती नेहा वर्मा के मार्गदर्शन में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी एवं थाना/चौकी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले आगामी त्यौहार को देखते हुए अप्रिय घटना, हादसा और संदिग्ध व्यक्तियों के जांच के लिए आकस्मिक अभियान चलाया गया। पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा सजग कोरबा अभियान के बीती रात को कटघोरा एवं कोरबा बस स्टैंड का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिसमें दीगर राज्य से आने वाले बसों को बारीकी से चेक किया गया, जिसमें बस में बैठे यात्रियों एवं उनके सामानों को चेक किया गया की उसमें किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक सामान को चेक किया गया। आगामी त्यौहार को देखते हुए पुलिस टीम के द्वारा बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, उड़ीसा एवं अन्य जिलों से आने वाली वाहनों को रात्रि में पुलिस के द्वारा चेक किया गया। टीम के द्वारा कटघोरा बस स्टैंड, कोरबा के नया बस स्टैंड एवं पुराना बस स्टैंड में आने जाने वाली यात्री बसों को चेक किया गया। और 30 मुसाफिरी भी दर्ज की। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस टीम के द्वारा आगे भी सजग कोरबा अभियान के तहत शहर वासियों को सुरक्षित करने के लिए इस तरीके का अभियान लगातार चलते रहेगा।

Loading

Latest News

बाँकी मोगरा में निःशुल्क 80 घंटे का “ग्रेजुएट एम्प्लॉयेबिलिटी एन्हांसिंग” प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

बाँकी मोगरा (कोरबा)। बांकी क्षेत्र के शिक्षित व प्रशिक्षित बेरोज़गार युवाओं को रोजगार योग्य बनाने की दिशा में राइज कंप्यूटर...

More Articles Like This