Tuesday, February 10, 2026

पुलिस ने शहर के चौक चौराहों पर की पैदल पेट्रोलिंग, 15 लोगों के विरुद्ध 36(च) के तहत कार्यवाही, 5 लोगों के विरुद्ध 185 एमव्ही एक्ट की कार्यवाही

Must Read

पुलिस ने शहर के चौक चौराहों पर की पैदल पेट्रोलिंग, 15 लोगों के विरुद्ध 36(च) के तहत कार्यवाही, 5 लोगों के विरुद्ध 185 एमव्ही एक्ट की कार्यवाही

कोरबा। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर शहर के मुख्य चौक चौराहों पर पैदल पेट्रोलिंग किया गया। इसी कड़ी में दिनांक थाने चौकी अंतर्गत पैदल पेट्रोलिंग के दौरान शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं नेहा वर्मा के पर्यवेक्षण में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना चौकी के द्वारा अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही किया गया है।
पुलिस के द्वारा अलग-अलग जगह पर अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा पैदल पेट्रोलिंग किया गया, पेट्रोलिंग में शहर के मुख्य चौक चौराहा एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाकर पेट्रोलिंग किया गया। गलत तरीके से वाहन चलाने वाले एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। पेट्रोलिंग के दौरान 17 लोगों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई किया गया। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 05 लोगों के विरुद्ध 185 एमव्ही एक्ट की कार्यवाही किया गया। साथ ही साथ पुलिस टीम को पेट्रोलिंग के दौरान आम जगह पर शराब का सेवन करने वालों 15 लोगों के विरुद्ध भी 36(च) के तहत कार्यवाही किया गया।

Loading

Latest News

नकटीखार में अवैध शराब बनाकर की जा रही बिक्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा...

More Articles Like This