पुलिस ने सड़क रोककर चक्काजाम करने वाले एक दर्जन से अधिक लोगों पर किया एफआईआर दर्ज

Must Read

पुलिस ने सड़क रोककर चक्काजाम करने वाले एक दर्जन से अधिक लोगों पर किया एफआईआर दर्ज

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना में प्रार्थी कमल चौबे निवासी न्यू बस स्टेंड कटघोरा का रहने वाला है। वह एक बस एजेंट है। उसने रिपोर्ट दर्ज कराई हैं की 20 सितंबर को कटघोरा-पेंड्रा जाने वाले मुख्य मार्ग पर कुछ लोग मेन रोड पर आवागमन को अवरूद्ध करने हेतु एकत्रित हुये थे, जो मेन रोड के बीचों-बीच बैठे थे, वे मुझे तथा मुख्यमार्ग पर आने जाने वाले वाहन ट्रक, बस एवं आम राहगीर लोगों को रोक रहे थे, जिससे मार्ग अवरूद्ध होने से अपने गतंव्य की ओर नही जा पा रहे थे। वही उक्त व्यक्तियों को रास्ता छोडने हेतु बार- बार समझाईश देने के बाद भी वे नही मान रहे थे, तथा नारे-बाजी और हल्ला-गुल्ला करते हुये सुबह 10:00 बजे से रात 09:00 बजे तक मुख्यमार्ग बिंझरा चौक रोड को बाधित किया। जिससे प्रार्थी तथा अन्य लोगो को चक्काजाम होने के कारण बहुत अधिक परेशानी का सामना करना पडा है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कटघोरा में अपराध क्रमांक 381 धारा 126 (2), 191 (2) BNS कायम कर इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को देकर दिशा-निर्देश प्राप्त कर थाना कटघोरा प्रभारी धर्म नारायण तिवारी एवं उनके कर्मचारियों के द्वारा चक्का जाम में शामिल व्यक्तियों की पता-तलाश कर उनके विरुद्ध थाना कटघोरा में विधिवत कार्यवाही की गयी।

Loading

Latest News

14 तक शादियों के लिए मुहूर्त, 15 मार्च से 14 अप्रैल तक रहेगा खरमास, 15 अप्रैल से मिलेगा लग्न, मई तक एक महीने फिर...

कोरबा। रंगोत्सव के समापन के बाद विवाह मुहूर्त शुरू हो चुके हैं। कोरबा में अब फिर शहनाइयों की गूंज...

More Articles Like This