Friday, February 13, 2026

पुलिस ने 25 प्रकरणों में कुल 581 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं देशी प्लेन मंदिरा किया जप्त

Must Read

पुलिस ने 25 प्रकरणों में कुल 581 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं देशी प्लेन मंदिरा किया जप्त

कोरबा। नशे की अवैध कारोबार पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ताबड़तोड़ कार्रवाई से नशे के सौदागरों में हडक़ंप मचा हुआ है। कुल 25 प्रकरणों में 581 लीटर महुआ शराब व देशी मदिरा जप्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर लगातार पुलिस के द्वारा अवैध कारोबार पर ताबड़तोड़ कार्यवाही लगातार जारी है। इसी कड़ी में रविवार को भी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध गांजा, शराब एवं नशीली पदार्थ के विरूद्ध मोर्चा खोला गया। पुलिस के द्वारा सजग कोरबा के तहत अलग-अलग जगह पर अवैध शराब पर कार्यवाही करते हुए 25 प्रकरणों में कुल 581 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं देसी प्लेन मंदिरा शराब जप्त किया गया। कुल 25 लोगों पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। पुलिस टीम के द्वारा 1 जनवरी से अब तक कुल अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 253 प्रकरणों में कुल 4 हजार 321 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं देसी प्लेन मंदिरा शराब जप्त किया जा चुका है। इस दरमियान पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए कुल 253 लोगों पर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हेंं न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Loading

Latest News

सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

कोरबा 13 फरवरी 2026/ सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी की गई है। अधिसूचना भारतीय...

More Articles Like This