पुल की सुरक्षा रेलिंग नहीं होने से राहगीरों की जान आफत में, एसईसएल के अधिकारी नहीं ले रहे सुध, पार्षद ने लिखा पत्र

Must Read

कोरबा।- बाँकीमोंगरा क्षेत्र अंतर्गत एसईसीएल खदानों की आमदनी कम होने से अधिकारियों की जवाबदेही भी खत्म होने लगी है। मुख्य मार्ग पर स्थित पुल की सुरक्षा रेलिंग लम्बे समय से कई स्थानों पर नहीं है । कई बार वाहन चालक अन्यत्रित होकर नीचे गिर चुके हैं। आए दिन मवेशी पुल से नीचे गिरते रहते हैं। इस संबंध में पार्षद अश्वनी मिश्रा द्वारा एसईसीएल उपक्षेत्रीय प्रबंधक सुराकछार, बलगी, बाँकी को पत्र लिखकर इस समस्या से अवगत कराया गया है। उन्होंने बताया कि कटाईनार मुख्य मार्ग पर संजय पान ठेला के नजदीक पुल पर रेलिंग ना होने के कारण आए दिन दुर्घटना होते रहती है। इसलिए बड़ी घटना का इंतजार ना करे और जल्द से जल्द रेलिंग का निर्माण कराया जाए, जिससे कोई बड़ी अप्रिय घटना ना घटे।

Loading

Latest News

बांकी मोंगरा में माँ सतचंडी दरबार में 19 मार्च से 5 अप्रैल तक भव्य मेले का आयोजन

बांकी मोंगरा में माँ सतचंडी दरबार में 19 मार्च से 5 अप्रैल तक भव्य मेले का आयोजन बांकी मोंगरा क्षेत्र...

More Articles Like This