पूर्ववर्ती रमन कार्यकाल में हुई घोषणा को पुनः स्मरण पत्र देकर रजगामार को नगर पंचायत बनाने की मांग, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को सौंपा ज्ञापन

कोरबा। भाजपा कुदमुरा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी श्रीवास ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को आवेदन देकर ग्राम पंचायत रजगामार को नगर पंचायत बनाने की मांग की है। वही डोंगदरहा के विकसित भारत संकल्प यात्रा में भारतीय जनता पार्टी कुदमुरा मंडल के अध्यक्ष लक्ष्मी श्रीवास ने ग्राम पंचायत रजगामार को नगर पंचायत बनाने की मांग की है बताया जा रहा है कि 2011 के सर्वे सूची के अनुसार ग्राम पंचायत रजगामार की जनसंख्या 11885 है। रजगामार पंचायत के अंतर्गत एसईसीएल की खदान संचालित है जिसके राजस्व नगर पंचायत रजगामार को प्राप्त होगा। साथ ही यहां पर पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और भारतीय डाकघर भी संचालित है । वही शिक्षा के क्षेत्र में यहां पर सरस्वती शिशु मंदिर, ज्ञान दीप स्कूल , बीकन स्कूल और अग्रसेन गुरुकुल स्कूल ,अनेक प्राथमिक शाला स्कूल सहित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संचालित है । ग्राम पंचायत रजगामार को नगर पंचायत बनाने में सभी मापदंड को पूरा करता है। वही पूर्ववर्ती रमन सरकार के कार्यकाल में ग्राम पंचायत रजगामार को नगर पंचायत बनाने की घोषणा की गई थी। जबकि बीच में कांग्रेस की सरकार आने के बाद यह ठंडे बस्ते में चली गई। अब पुनः भाजपा के कार्यकर्ता नगर विकास को देखते हुए नगर पंचायत की मांग कर रहे हैं।
![]()




























