Sunday, February 15, 2026

पेंशनर फोरम के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को सौंपा मांग पत्र

Must Read

पेंशनर फोरम के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को सौंपा मांग पत्र

कोरबा। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन पेंशनर फोरम के संयोजक सुरेश कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में कोरबा प्रवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू को पेंशनरों के गंभीर समस्याओं के संबंध में मांग पत्र सौंपा गया। जिसमें छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश धारा 49-6 विलोपित करने, पेंशनरों को जुलाई 2024 से लंबीत 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता प्रदान करने, सुविधायुक्त जिले में भी क्रीड़ा परिसर संचालित करने सहित अन्य मांग शामिल है। इस अवसर पर पेंशनर फोरम के महासचिव पूर्व जिला क्रीडा अधिकारी प्यारेलाल चौधरी, कार्यकारी संयोजक आर के पांडे, छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के जिला अध्यक्ष सर्वेश सोनी, उपाध्यक्ष अजय दुबे, पेंशनर फोरम के ब्लॉक अध्यक्ष धन साय पटेल, मेहतर पटेल,चंदूलाल तंबोली, गेंदालाल चौधरी, मोतीलाल सिद्धार्थ आदि उपस्थित रहे।

Loading

Latest News

पाली महोत्सव 15 से 16 फरवरी 2026 तक, भक्ति, संस्कृति और संगीत का होगा महाकुंभ

कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में 15 एवं 16 फरवरी को...

More Articles Like This