Friday, February 13, 2026

पेट दर्द से कराह रहे युवक ने खाया टेबलेट, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

Must Read

कोरबा। महुआडीह में रहने वाले युवक की तबीयत अचानक बिगड़ गई। वह पूरी रात पेट दर्द से कराहता रहा। परिजन उसे सुबह मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। उसके शव को मच्युरी शिफ्ट करते हुए मेमो अस्पताल पुलिस चौकी भेज दिया गया। पुलिस उस समय पशोपेश में फंस गई, जब मृतक की पत्नी दहलीज में बैठकर रोते बिलखते पीएम नही कराने की जिद करने लगी। हालांकि पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई पूरी कर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

हरदीबाजार थानांतर्गत ग्राम महुआडीह में बंधन सिंह बिंझवार 40 वर्ष निवास करता था। वह वाहन चालक का काम कर पत्नी जगबाई के अलावा 1 पुत्र व दो पुत्री का पालन पोषण करता था। बुधवार की शाम करीब 6 बजे बंधन सिंह घर पहुंचा। उसने पत्नी को पेट दर्द होने की जानकारी दी। थोड़ी देर बाद गैस बनने के कारण पेट में दर्द का कयास लगाते हुए घर में रखे टेबलेट खा लिया। बावजूद इसके तबीयत में सुधार नही हुआ। वह पूरी रात पेट दर्द से तड़पता रहा। गुरूवार की सुबह करीब 8 बजे परिजन बंधन सिंह को लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। उसके शव को मर्क्युरी में शिफ्ट कराते हुए अस्पताल पुलिस चौकी मेमों भेज दिया गया। मामले में उस वक्त नया मोड़ आ गया, जब पुलिस ग्रामीण व परिजनों की मौजूदगी में वैधानिक कार्रवाई में जुट गई। इस बीच मृतक की पत्नी भी अस्पताल से पुलिस चौकी पहुंच चुकी थी। उसने अस्पताल के ठीक सामने बिलखते हुए पोस्टमार्टम नही करने की बात कहने लगी। उसे परिजन समझाईश देकर थक गए, लेकिन महिला पर कोई असर नही हुआ। वह पीएम तो दूर अपना बयान दर्ज कराने भी तैयार नही थी। आखिरकार पुलिस ने मृतक की पुत्री सहित अन्य लोगों का बयान दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई पूरी की। तत्पश्चात पोस्टमार्टम उपरांत मृतक के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Loading

Latest News

सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

कोरबा 13 फरवरी 2026/ सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी की गई है। अधिसूचना भारतीय...

More Articles Like This