पेड़ से टकराई पिकनिक से लौट रहे युवकों की तेज रफ्तार कार
कोरबा। नव वर्ष शुरू होने के साथ ही सडक़ हादसों का क्रम भी जारी है। लगातार हो रहे हादसों में लोग घायल हो रहे हैं। इसी कड़ी में बालको थाना अंतर्गत चुईयानाला के समीप तेज रफ्तार कार क्रमांक सीजी 12 बीबी 8807 पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना में कार सवार दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि कार सवार पिकनिक मनाकर लौट रहे थे इसी दौरान हादसा हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर बालको पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस द्वारा विवेचना की जा रही है।
![]()




























